SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, 27011 योग्य घोषित; अगला चरण शारीरिक परीक्षण

सफलता डेस्क Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 09:24 PM IST

Highlights

SSC MTS 2024 Result: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने शारीरिक परीक्षण के लिए 27,011 अभ्यर्थी को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया है। परिणाम के साथ आयोग ने कटऑफ अंक की घोषणा भी की है।
 

SSC MTS Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के नतीजे (SSC MTS 2024 Result) जारी कर दिए हैं। आयोग ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Source: Official Website (@ssc.gov.in)

SSC MTS Cutt-Off Marks: एसएससी एमटीएस कटऑफ अंक

आयोग ने एमटीएस भर्ती परिणाम के साथ कटऑफ (SSC MTS CutOff Marks) अंक भी जारी किए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सत्र-I और सत्र-II में न्यूनतम योग्यता अंक निम्नानुसार हैं:

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

  • अनारक्षित श्रेणी    - 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस    - 25%
  • बाकी सभी श्रेणियां    - 20%
 

SSC MTS Result 2024: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर हवलदार के पद के लिए पीईटी/पीएसटी में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का श्रेणीवार ब्यौरा इस प्रकार है:
  • ईडब्ल्यूएस    - 2029
  • एससी        - 3612
  • एसटी        - 2030
  • ईएसएम        - 2009
  • ओएच        - 336
  • एचएच        - 336
  • ओबीसी        - 5544
  • अन्य पीडब्ल्यूडी    - 258
  • अनारक्षित        - 10857
  • कुल       - 27011
 

SSC MTS Result 2024: 35 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया

आयोग ने 35 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया है। जिनका परिणाम रोका गया है उनके रोल नंबर निम्न प्रकार हैं:
  • 3209007642
  • 3209008902
  • 3209015896
  • 3209017178
  • 3209018574
  • 3209007687
  • 3209008932
  • 3209015959
  • 3209017303
  • 3209018614
  • 3209007727
  • 3209009020
  • 3209015960
  • 3209017319
  • 3209018620
  • 3209008212
  • 3209009025
  • 3209015978
  • 3209017856
  • 1408016102
  • 3209008316
  • 3209015290
  • 3209015985
  • 3209018517
  • 8201008203
  • 3209008884
  • 3209015361
  • 3209016043
  • 3209018562
  • 8201040402
  • 3209008887
  • 3209015391
  • 3209016069
  • 3209018571
  • 8601082236

SSC MTS Tie-Breaking Rule: एसएससी एमटीएस का टाई-ब्रेकिंग नियम

टाई समाधान मानदंड के अनुसार, ऐसे मामलों में जहां सत्र-II में एक से अधिक उम्मीदवारों ने समान कुल अंक प्राप्त किए हैं, टाई का समाधान निम्नलिखित विधियों को दिए गए क्रम में एक के बाद एक लागू करके किया गया है जब तक कि टाई का समाधान न हो जाए: 
(i) सत्र-II के सामान्य ज्ञान में अंक। 
(ii) सत्र-I में कुल सामान्यीकृत अंक। 
(iii) जन्म तिथि यानी उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता। 
(iv) नामों का वर्णमाला क्रम। 

SSC MTS Physical: अगला चरण शारीरिक परीक्षण

जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा, जोकि शारीरिक परीक्षण है। पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध करा दिया जाएगा।

SSC MTS Result Download Link: इस तरह चेक करें रिजल्ट

परिणाम पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं और फिर परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
  • एसएससी एमटीएस और हवलदार परिणाम पृष्ठ खोलें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देखें।

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More