SBI Clerk Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की है। बैंक ने क्लर्क के 13 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। SBI ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के 13,735 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर पूरी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होने वाली है।
                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            Source: Safalta Graphics
SBI Clerk Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत ग्राहक सहायता और बिक्री विभाग में 13,735 पदों को भरा जाएगा। श्रेणीवार रिक्ति विवरण:
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
- सामान्य 5,870
 - ईडब्ल्यूएस 1,361
 - ओबीसी 3,001
 - अनुसूचित जाति 2,118
 - अनुसूचित जनजाति 1,385
 
SBI Clerk Registration Date: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
इस बंपर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 07 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2025 में संभावित है। वहीं, मुख्य परीक्षा संभावित रूप से मार्च/अप्रैल 2025 में आयोजित की जा सकती है।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 17 दिसंबर 2024
 - आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2025
 - प्रारंभिक परीक्षा: फरवरी 2025
 - मुख्य परीक्षा: मार्च/अप्रैल 2025
 
SBI Clerk Eligibility: योग्यता मानदंड
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
 - आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (1 अप्रैल 2024 तक)।
 
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा: यह ऑनलाइन आयोजित होगी।
 - मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद आयोजित की जाएगी।
 - भाषा प्रवीणता परीक्षण: उम्मीदवार को चुने गए राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा में कुशल होना अनिवार्य है।
 - उम्मीदवार केवल एक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 - एक राज्य की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता अनिवार्य है।
 
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी: 750 रुपये
 - अन्य श्रेणियां: कोई शुल्क लागू नहीं।