RRB ALP Result 2024: जल्द जारी होगा लोको पायलट परीक्षा का रिजल्ट; यहां देखें संभावित कटऑफ

सफलता, डेस्क Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Dec 2024 06:25 PM IST

Highlights

RRB ALP Result 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। लोको पायलट एग्जाम का आयोजन 25 से 29 नवंबर के बीच हुआ था। अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

RRB ALP Result 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही सहायक लोको पायलट (ALP) सीबीटी 1 परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 से 29 नवंबर के बीच किया गया था। इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 18 जनवरी को जारी किया गया था और आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हुई थी।

Source: Freepik



आरआरबी लोको पायलट सीबीटी 1 परिणाम 2024 पीडीएफ फॉर्म में क्षेत्रवार जारी करेगा। इसमें परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। परिणामों के साथ-साथ, विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ भी जारी किया जाएगा। जो लोग योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें सीबीटी 2 के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 

RRB ALP Result 2024: कब आएगा लोको पायलट का रिजल्ट

सहायक लोको पायलट सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजे दिसंबर के लास्ट या जनवरी के पहले हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं।
 

RRB ALP संभावित कट-ऑफ 2024 क्या है?

कट-ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक हैं जो एक उम्मीदवार को परीक्षा पास करने के लिए सुरक्षित करने की आवश्यकता होती है। आरआरबी एएलपी परिणाम 2024 के लिए संभावित कट-ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 49-54, ओबीसी श्रेणी के लिए 47-52, एससी के लिए 38-43 और एसटी के लिए 35-40 है।


RRB ALP CBT 1 Result 2024: क्या है मार्किंग स्कीम?

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में 75 नबंरों के कुल 75 प्रश्न पूछे गए थे और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे। सभी सही प्रश्नों के जवाब के लिए उम्मीदवारों को 1 नबंर दिए जाएंगे। जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
 

RRB ALP Result 2024 CBT 1: ऐसे चेक करे सकेंगे रिजल्ट 

लोको पायलट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। वे यह जानने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर 'RRB ALP CBT 1 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+ F दबाएं। 
  • अगर इसमें आपका नाम होगा, तो आप CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।

Related Article

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

AKTU: एकेटीयू यूजी-पीजी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, एग्जाम की तिथियों में हुआ बदलाव; जानें यहां

Read More

IGNOU January 2025 Admissions Registration extended till February 28, Read the steps to register here

Read More

JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र-1 के पेपर-II की उत्तर कुंजी के खिलाफ दर्ज करवाएं आपत्ति; जानें चुनौती शुल्क

Read More

NIFT Answer Key 2025: निफ्ट प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, कल तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति, जानें तरीका

Read More

UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन शुरू, जानें पंजीकरण शुल्क; देखें परीक्षा पैटर्न

Read More

ICMAI CMA June 2025 Exam: आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 11 जून से शुरू होंगे एग्जाम्स

Read More

IIT JAM 2025: कल जारी होगी आईआईटी जैम की उत्तर कुंजी, आईआईटी दिल्ली 20 जनवरी तक खुली रखेगा चुनौती विंडो

Read More

ICMAI CMA Result: सीएमए दिसंबर के नतीजे जारी, यहां से डाउनलोड करें इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षा के स्कोरकार्ड

Read More