CBSE Admit Card 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा संगम पोर्टल पर कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड केवल पोर्टल के माध्यम से स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं। छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि वे इसे सीधे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते।
Source: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट
15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। इस वर्ष भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 44 लाख विद्यार्थी 8,000 से अधिक स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।
यहां देखें सीबीएसई 10वीं डेटशीट
तारीख |
विषय |
15 फरवरी, 2025 |
अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य |
20 फरवरी, 2025 |
विज्ञान |
22 फरवरी, 2025 |
फ्रेंच/संस्कृत |
25 फरवरी, 2025 |
सामाजिक विज्ञान |
28 फरवरी, 2025 |
हिंदी (कोर्स ए/कोर्स बी) |
10 मार्च, 2025 |
अंक शास्त्र |
18 मार्च, 2025 |
सूचान प्रौद्योगिकी |
यहां देखें सीबीएसई 12वीं डेटशीट
तारीख |
विषय |
15 फरवरी, 2025 |
व्यायाम शिक्षा |
21 फरवरी, 2025 |
भौतिक विज्ञान |
22 फरवरी, 2025 |
बिजनेस स्टडीज |
24 फरवरी, 2025 |
भूगोल |
27 फरवरी, 2025 |
रसायन विज्ञान |
08 मार्च, 2025 |
गणित - मानक/अनुप्रयुक्त गणित |
11 मार्च, 2025 |
अंग्रेजी ऐच्छिक/अंग्रेजी कोर |
19 मार्च, 2025 |
अर्थशास्त्र |
22 मार्च, 2025 |
राजनीति विज्ञान |
25 मार्च, 2025 |
जीवविज्ञान |
26 मार्च, 2025 |
लेखाकर्म |
1 अप्रैल, 2025 |
इतिहास |
4 अप्रैल, 2025 |
मनोविज्ञान |
CBSE Admit Card: डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सीबीएसई के स्कूलों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान है। स्कूलों को निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "परीक्षा संगम पोर्टल" का लिंक क्लिक करें।
- नए पेज पर "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर "स्कूल (गंगा)" का चयन करें, ताकि स्कूल-विशिष्ट अनुभाग तक पहुंच सकें।
- "प्री-एग्जाम एक्टिविटीज" टैब में जाएं, जहां परीक्षा से संबंधित विभिन्न संसाधन उपलब्ध हैं।
- इस टैब के तहत "एडमिट कार्ड, सेंटर मटेरियल फॉर मेन एग्जाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल को अपनी लॉगिन जानकारी (जैसे स्कूल कोड और पासवर्ड) दर्ज करके, छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक करना होगा।