कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना 8 सितंबर 2021 को जारी कर दी थी। कांस्टेबल के 25271 पदों पर योग्य उम्मीदवार के चयन के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक होंगी। अब जब परीक्षा नजदीक है , तो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे होंगे, लिखित परीक्षा को पास करना बेहद जरूरी है क्यों कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार आगे बड़ेगा और उसके बाद उसे फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा । इस लेख में हम आपको बताएंगे अपनी परीक्षा की कैसे करें तयारी , इस लेख को अंत तक पढ़े । यदि आप SSC GD परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश में हैं, तो आपको तुरंत इसकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC GD Constable Target Batch 2021- JOIN NOW से जुड़ जाना चाहिए।
Source: Times of India
| Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें | General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें | 
कैसे करें फिजिकल टेस्ट की तैयारी
प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार को आयोग द्वारा पीईटी /पीएसटी के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। पीईटी /पीएसटी के दौरान, ऊंचाई मानकों पर योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को पीईटी दौड़ से गुजरना होगा।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
1)
| पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार | |
| दौड़ | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 8 1/2 मिनट में 1.6 किलोमीटर | 
2) लद्दाख रीजन के उम्मीदवारों के लिए
| पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार | |
| दौड़ | 6 1/2 मिनट में 1 मील | 4 मिनट में 800 मीटर | 
3) पीईटी के समय गर्भावस्था को अयोग्यता माना जाएगा और गर्भवती महिला उम्मीदवारों को इस स्तर पर खारिज कर दिया जाएगा।
4) भूतपूर्व सैनिक  जिन्हें कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें पीईटी /पीएसटी चरण में केवल ऊंचाई , छाती और वजन की माप दर्ज करने के लिए उपस्थित होना होगा। पूर्वसैनिक उम्मीदवारों के लिए पीईटी  आयोजित नही किया जाएगा
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            
 
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
1) कांस्टेबल / राइफलमैन के पद के लिए निर्धारित शारीरिक मानक है
| ऊंचाई | पुरुष | महिला | 
| जनरल , एससी , ओबीसी | 170 | 157 | 
| रिलैक्सेशन | पुरुष | महिला | 
| अनुसूचित जनजाति के सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई | 162.5 | 150 | 
2) चेस्ट
| चेस्ट | पुरुष | महिला | 
| जनरल , एससी , ओबीसी पुरुष उम्मीदवार | 80/5 | - | 
| रिलैक्सेशन | पुरुष | महिला | 
| अनुसूचित जनजाति के सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम छाती | 76/5 | - | 
| गढ़वालियो , कुमाऊनी , डोगरा , मराठा , असम , हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर राज्य से संबंधित उम्मीदवारों की श्रेणियों में आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम छाती | 78/5 | - | 
अंत में इन परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार की आई टेस्ट , ब्लड प्रेशर और अन्य चीजों की जांच की जाएगी। मेडिकल टेस्ट के दौरान ही अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट्स की भी जांच होगी।
फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here