डेली करंट अफेयर 2021 (Daily Current Affairs 2021): यहां 1 दिसंबर का करंट अफेयर हिंदी में पढ़ें

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM IST

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये लेख काफी लाभकारी होने वाला हैं क्योकि इस लेख के जरिए करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स तक पहुंचाने का एक प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को अपनी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में मदद मिल सके।

Source: Safalta

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



किस फुटबॉलर ने साल 2021 का बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता है?

 
उत्तर- अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता है। COVID-19 के कारण 2020 में पुरस्कार रद्द होने से पहले इस फुटबॉल खिलाड़ी ने 2019 में पुरस्कार जीता था। मेसी ने अब अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से दोगुने अधिक बार बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता है। मेसी ने रिकॉर्ड 7वीं बार बेलोन डी'ओर खिताब जीता है। बेलोन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बेलोन डी'ओर द्वारा हर साल दिए जाते हैं। अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है।
 

जैक डॉर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

 
उत्तर- ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैक डॉर्सी ने अपने उत्तराधिकारी पराग अग्रवाल को अब कंपनी की कमान सौंपी है। जैक डॉर्सी ने 2006 में ट्विटर की स्थापना में मदद की थी। वह प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ने में योगदान दे रहे थे। डोर्सी ट्विटर और पेमेंट फर्म स्क्वायर दोनों के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान मुख्य तकनीकी अधिकारी पराग अग्रवाल एक दशक से अधिक समय से ट्विटर के साथ हैं।
 

2021 का "गूगल प्ले बेस्ट ऑफ 2021" अवॉर्ड किस ऐप को मिला है?

 
गूगल की तरफ से "गूगल प्ले बेस्ट ऑफ 2021" अवॉर्ड का ऐलान किया, जहां साल 2021 के बेस्ट ऐप्स की लिस्ट जारी की। इस साल के बेस्ट ऐप्स की लिस्ट में ई-लर्निंग ऐप्स की सबसे ज्यादा जगह मिली है। साल 2021 के बेस्ट ऐप का खिताब BitClass ऐप को दिया है। बेस्ट गेमिंग ऐप Battlegrounds Mobile India बनकर उभरा। यूजर च्वाइस कैटेगरी में सोशल ऑडियो बेस्ड ऐप Clubhouse को चुना।
 

भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में किस अधिकारी ने पदभार संभाला है?

 
एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना प्रमुख प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। पदभार से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने 30 नवंबर, 2021 को नए नौसेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। आर हरि कुमार ने एडमिरल केबी सिंह की जगह ली। 30 महीने के कार्यकाल के बाद केबी सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए।
 

400 साल बाद कौन से द्वीप राष्ट्र ने खुद को गणतंत्र घोषित किया?

 
कैरेबियन राष्ट्र, बारबाडोस ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को राज्य के प्रमुख के रूप में हटाकर एक गणराज्य का गठन किया है। इस कदम के साथ, द्वीप राष्ट्र ने ब्रिटेन के साथ अंतिम शेष औपनिवेशिक बंधनों को तोड़ दिया है। देश ने राज्य के प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति के साथ संसदीय गणराज्य को जोड़ा है।

डेली करंट अफेयर 2021 (Daily Current Affairs 2021) 29 नवंबर
डेली करंट अफेयर 2021 (Daily Current Affairs 2021) 30 नवंबर


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
 
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री-कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार  सफलता ऐप  से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं
 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More