Kriya Visheshan ke Bhed? क्रिया विशेषण की परिभाषा और उसके भेद जाने यहाँ

Safalta Expert Published by: Poonam Updated Sat, 22 Oct 2022 09:52 AM IST

 क्रिया विशेषण किसे कहते हैं इस पर आधारित एक से दो प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा में भी पूछे जाते हैं। जिनके लिए एक या दो नंबर रखे जाते हैं। क्रिया विशेषण को कुछ तरीको के माध्यम से एक सेकंड में पहचान सकते है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.

Source: Safalta

October month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
क्रिया-विशेषण की परिभाषा क्या है ?
 
वह शब्द क्रिया की विशेषता को बताते हैं उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं।
 
क्रिया-विशेषण के कुछ उदाहरण 
1. वह बहुत तेज़ दौड़ती है।
    यहां पर क्रिया शब्द ‘दौड़ती’ है और उस क्रिया की विशेषता ‘बहुत तेज़’ शब्द बता रहा है। इसी कारण यह क्रिया-विशेषण है। 
 
2. आज हमें बहुत चलना है।
   यहां पर क्रिया शब्द ‘चलना’ है इस की विशेषता ‘बहुत’ शब्द बता रहा है, इसी कारण यह क्रिया-विशेषण है।
 
3. आप कहाँ से आ रहे है ?
    यहाँ पर क्रिया शब्द ‘आ रहे हैं’ इस की विशेषता ‘कहाँ’ शब्द बता रहा है इसलिए यह क्रिया-विशेषण है।
 
सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  

 
क्रिया-विशेषण के भेद -
 
क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं।
 
1. कालवाचक क्रियाविशेषण
2. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
3. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

कालवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा
 
वह शब्द जो क्रियाविशेषण क्रिया के होने या न होने के समय के बारे में कुछ बताते हैं, उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
 
कालवाचक क्रियाविशेषण के कुछ उदाहण
 
1. तुम कल स्कूल जरूर जाना। 
   यहां आप देख सकते हैं कि ‘जाना’ एक क्रिया है और 'कल' शब्द समय के बारे में जानकारी दे रहा है कि कब स्कूल जाना है ?
  इसलिए यहां ‘कल’ एक कालवाचक क्रियाविशेषण है।
 
2. आपको आज ही काम कर लेना चाहिए।
 
3. वह रविवार को क्रिकेट खेलेगा।
 
4. वह हर दोपहर घूमने निकल जाता है।
 
कालवाचक क्रियाविशेषण को पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि आप क्रिया के साथ ‘कब’ सम्बन्धी प्रश्न पूछे जाते । इस प्रश्न का उत्तर भी और प्रश्न भी कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाएगा।
 
वो जाने कब आएगा?
 
तुम बार-बार क्यों समझाते रहते हो ?
 
यह क्रियाविशेषण कभी काल की अवधि को बताते हैं, तो कभी काल की बारंबारता को बताते हैं।
 
Quicker Tricky Maths E-Book- Download Now
Quicker Tricky Reasoning E-Book- Download Now
Attempt Free Mock Test - Click here
Attempt Free Daily Current Affair Quiz - Click here

 
स्थानवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा
 
वह शब्द क्रिया की स्थान सम्बन्धी विशेषता को बताते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
 
 स्थानवाचक क्रियाविशेषण के कुछ उदाहरण
  • आप यहां से जाइये। (इस वाक्य में ‘यहां’ शब्द क्रिया की स्थिति को दर्शाता है, इसलिए यह स्थितिसूचक स्थानवाचक क्रियाविशेषण है)
  • उधर मत जाइए।  (यहाँ ‘उधर’ शब्द क्रिया के लिए निर्देश कर रहा है इसी कारण यह दिशा सूचक स्थानवाचक क्रियाविशेषण है)
  • यहाँ से वहां तक सड़क पर जाम ही जाम है। (यहां पर ‘यहां-से-वहां’ स्थिति को विस्तार से बता रहा है, इस कारण यह एक विस्तार सूचक स्थानवाचक क्रियाविशेषण है)
 
रीतिवाचक क्रियाविशेषण
 
रीति का अर्थ होता है तरीका। जो शब्द क्रिया के करने की विधि के विषय में बताए, उसे हम रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। यह क्रियाविशेषण  साथ रहते हैं। जैसे -
 
आप यहां ठीक से बैठिये।
आप चौंककर क्यों उठ गए ?
ज़रा धीरे धीरे चलें।
 
परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
 
जब भी कोई शब्द क्रिया के परिणाम के विषय में बात करता है तो वह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाता है।
 
तुम इतना मत बोलो थक जाओगे।
जाकर जीभर खेलो, अच्छी नींद आएगी।

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More