To Read UP SI Phase 1 Memory Based GS Questions Compilation, CLICK HERE
 
हाल ही में नॉर्वे ने दुनिया के पहले बैटरी से चलने वाली जहाज का जलावतरण किया है।
                                                                                                        इस 
ई कार्गो का नाम 
यारा बिर्कलैंड रखा गया है। इस जहाज की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह समुद्र में बिना किसी उत्सर्जन के अपनी यात्रा पूरी करेगा ।
                                                                                                                   
                                                                                    
                                            
                                                                                        
                                        
                                        
                                                                                                        इस जहाज की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि 
इसमें कोई भी चालक दल नहीं होगा अर्थात यह जहाज चालक दल रहित होगा।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        धरती के बढ़ते तापमान को रोकने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इस जहाज से कोई प्रदूषण नहीं होगा।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        इस जहाज का जलावरण ओस्लो तट पर किया गया है।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        इस जहाज का उपयोग माल ढुलाई में किया जाएगा।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        यह जहाज 80 मीटर लंबा है और 3200  डेटवेट  वज़न ले जाने में सक्षम है।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        यह जहाज सेंसर की मदद से एक बार में 7.50 समुद्री मील दूरी तय करने में सक्षम है ।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        जहाज को संचालन के लिए आवश्यक ऊर्जा जल विद्युत से मिलती है।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        ध्यातव्य है कि 2050 तक समुद्र में होने वाले प्रदूषण को 50% तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है।
                                                                                                                   
                                        
                                        
                                                                                                        इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य 
	- नॉर्वे यूरोप में स्थित एक स्कैंडिनेवियन देश है ।
 
	- यहां की राजधानी ओस्लो है।
 
	- यहां की राजभाषा नॉर्वेजियन है।
 
	- यहां की राजकीय मुद्रा नॉर्वेजियन क्रोन है।
 
	- यहां के प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग  हैं।
 
	- मानव विकास सूचकांक में यह देश दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है।
 
	- प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यह देश उच्च श्रेणी में आता है।