Indian Player Centuries On Debut Test Match: डेब्यू टेस्ट मैच में भारतीयों द्वारा बनाए गए शतकों की सूची

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 01:12 PM IST

Source: social media

एक खिलाड़ी के लिए अपने देश के लिए टेस्ट में डेब्यू करना अपने आप में एक उपलब्धि है, लेकिन अगर खिलाड़ी डेब्यू  में शतक बना दे तो,  यह केक पर आइसिंग जैसा होता है। श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपना पहला टेस्ट शतक जमाया। अय्यर टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 16वें भारतीय बन गए हैं। अय्यर, जिन्होंने गुरुवार को सुनील गावस्कर से टेस्ट कैप हासिल की, वह विश्वनाथ के बाद कानपुर में डेब्यू पर टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। विश्वनाथ ने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। अय्यर कृपाल सिंह और सुरिंदर अमरनाथ के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं। 

लाला अमरनाथ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने 1933 में बॉम्बे जिमखाना ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 118 रन बनाए।
द ग्रेट गुंडप्पा विश्वनाथ ने भी 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया था। 

डेब्यू टेस्ट मैच में भारतीयों द्वारा बनाए गए शतकों की सूची
 
खिलाड़ी का नाम स्कोर विपक्षी टीम
लाला अमरनाथ 118 इंग्लैंड 
दीपक शोदान 110 पाकिस्तान 
एजी कृपाल सिंह 100* न्यूजीलैंड 
अब्बास अली बेग 112 इंग्लैंड 
हनुमंत सिंह 105 इंग्लैंड 
गुंडप्पा विश्वनाथ 137 ऑस्ट्रेलिया 
सुरिंदर अमरनाथ 124 न्यूजीलैंड 
मोहम्मद अजहरुद्दीन 110 इंग्लैंड 
प्रवीण आमरे 103 दक्षिण अफ्रीका
सौरव गांगुली 131 इंग्लैंड 
वीरेंद्र सहवाग 105 दक्षिण अफ्रीका 
सुरेश रैना 120 श्रीलंका 
शिखर धवन 187 ऑस्ट्रेलिया 
रोहित शर्मा 127 वेस्ट इंडीज 
पृथ्वी शॉ 134 वेस्ट इंडीज 
श्रेयस अय्यर 105 न्यूजीलैंड
 
Highest Team Score in Test Cricket Most Double Hundreds in ODI Most Triple Hundreds in Test Cricket

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।