MPPSC PCS Admit Card: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

सफलता, डेस्क Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 12 Feb 2025 03:09 PM IST

Highlights

MPPSC PCS Admit Card 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपी राज्य सेवा परीक्षा पीसीएस के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 16 फरवरी को इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC PCS Admit Card 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Source: Safalta Graphics



प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

उम्मीदवार ध्यान दें एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

दो पालियों में होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित होगी है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर छपे व्यक्तिगत विवरण, जैसे कि उनका फोटो, नाम और हस्ताक्षर, अवश्य जांच लें। किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवार तुरंत आयोग को इसकी सूचना दें।

कैसे होगा चयन?

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। वहीं मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी। व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौरान, अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनके समग्र व्यक्तित्व, समस्या-समाधान कौशल और संचार क्षमताओं के आधार पर किया जाएगा।

Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। दो प्रश्नपत्र होंगे और प्रत्येक में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। प्रत्येक पेपर के लिए कुल अवधि दो घंटे की होगी और परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
 

इस तरह से डाउनलोड सकते हैं प्रवेश पत्र 

  • पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'एडमिट कार्ड- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • इसके बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।

Related Article

Canara Bank Admit Card: जारी हुआ केनरा बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Read More

UKPSC RO/ARO Admit Card 2025: उत्तराखंड आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस डेट तक कर सकेंगे डाउनलोड

Read More

JEE Main 2025 Paper 2 Answer key released at jeemain.nta.in, Read the steps to download here

Read More

IIT JAM 2025: आईआईटी जैम की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, 20 फरवरी तक खुली रहेगी चुनौती विंडो

Read More

SBI Clerk Prelims Admit Card: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन तक करें डाउनलोड

Read More

SBI Clerk Admit Card: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करना होगा डाउनलोड

Read More

AFCAT Admit Card: एफकैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड; एग्जाम 22 और 23 फरवरी को

Read More

RPSC RAS 2024 Prelims Exam: आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि घोषित, पढ़ें नोटिस

Read More

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-सी और डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Read More